हिमाचल दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित होगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। प्रशासन और पुलिस की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रविवार को चौगान मैदान में परेड की रिहर्सल की गई। इसमें पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी कैडेटस शामिल हुए।