फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमश्री स्कूल ददाहू में मनाया 107वां वार्षिक पारितोषिक समारोह

पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जहां स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। वहीं शिक्षा व खेलों के क्षेत्र में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। सेवनिवृत्त प्रधानाचार्य सुनील दत्त शर्मा ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग, रविंद्र ठाकुर, बलदेव भारद्वाज व नवीन कुमार वशिष्ठ अतिथि रहे। मुख्य अ तिथि ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना तेरा निरंतर ध्यान रहे से कार्यक्रम का आगाज किया गया। सिमरन वर्मा व सखियों ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद जमा एक व दो की छात्राओं नेबूमरो-बूमरो श्याम रंग बूमरो....की प्रस्तुति से समा बांधा। कृतिका व उनकी सखियों ने फनी नृत्य, छठी कक्षा के छात्रों ने वंदेमातरम व सातवीं की छात्राओं ने महाभारत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। शबनम, भारती और सखियों ने पंजाबी नृत्य पेश किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य दीप राम शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और स्कूल के 107 वर्षों के गौरवमय इतिहास पर प्रकाश डाला। इस दौरान स्कूल में अव्वल रहने पर अर्जुन, सन्नी, आयुष, सुमित, शिवम, अर्जुन, प्रतिष्ठा, कृष, हिमानी, उमा देवी, रितिक, राधिका, अर्णव, अंकुश, अंशुल, सिमरन, अमित, अंकुर , वेदांत, अमन, मोहित, अंकित, अनुभवी विक्रम व रघुवीर सहित सैकड़ों छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, पूर्व सीईओ दीपराम शर्मा, बीईईओ सतीश शर्मा, मुख्याध्यापक सुरजीत सिंह, रणदीप ठाकुर, मनोज गुप्ता, राजन गोयल व इंद्र प्रकाश गोयल व विभिन्न स्कूलों के अध्यापक व अभिभावक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें