फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mann Ki Baat: कारगिल के वीरों को पीएम मोदी का नमन, 'लोकल फॉर वोकल' और जल संरक्षण का दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का प्रसारण रविवार को सिरमौर जिले के माजरा में सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर देश के वीर जवानों और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाओं के साथ की। उन्होंने कहा कि कारगिल के रणबांकुरों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा और नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में 'लोकल फॉर वोकल' अभियान को आगे बढ़ाने की अपील करते हुए लोगों से स्थानीय उत्पादों को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही मानसून के मौसम को देखते हुए वर्षा जल संरक्षण के महत्व पर भी विशेष बल दिया और जनभागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संदेश दिया। डॉ. बिंदल ने कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर जनजागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक इस कार्यक्रम को सुनते हैं तथा प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करते हैं। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें