गिरिपार क्षेत्र में माघी त्योहार के दौरान मंगराद पर्व पर नौहराधार में नाटी का खूब दौर चला। माघी त्योहार के अवसर पर नौहराधार व देवामानल में एक सांझे आंगन में नाटियां डाली गई। स्थानीय कलाकार कमल राज, अजय, लक्की ने तेरी बे आऊंगा चूड़ी देवा शिरगुला रे के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। कमल राज ने गांव दा भराड़ी रे शोले शीशों रा नाला, आगू बालने री गेठी पेश कर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद सिरमौर का मशहूर गीत टूलकी गाकर पुरानी यादें ताजी की। कलाकार रणधीर चौहान ने अपनी एलबम का मशहूर गीत दूधो माजे रा खोआ गाकर खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद एक से बढ़कर एक सिरमौरी पहाड़ी नाटियां पेश कर सबको नचाया। उधर, देवा मानल में पहाड़ी कलाकार हरिचंद ठाकुर ने खूब समा बांधा। उन्होंने हामो छोड़ेयो पापिया कोसी देशो के चाला, रोणको घोड़ा, हेरेणा पेश कर दर्शकों को नाचने के लिए मजूबर कर दिया।