फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाथू राम बोले- सतौन से होकर जाने वाली सड़क की हालत बदतर

जिला सिरमौर में दो बड़े मेले आयोजित होते हैं लेकिन इससे पहले सड़कों की हालत की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हाल ही में त्रिलोकपुर में माता बाला सुंदरी मंदिर में भव्य मेला आयोजित हुआ लेकिन व्यवस्थाएं सभी ने देखीं। अब अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेला शुरू होने जा रहा है, लेकिन सड़कें बदहाल हैं। नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में समाजसेवी नाथू राम चौहान ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मां रेणुका के नाम पर अंतरराष्ट्रीय मेले का शुभारंभ शुक्रवार से हो रहा है। लेकिन यहां सड़कों की हालत खराब है। हजारों श्रद्धालु मेले में पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें धूल फांकनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सतौन से होकर जाने वाली सड़क की हालत बद से बदतर है। यहां चलना मुश्किल हो गया है। सरकार टैक्स तो लेती है, लेकिन धरातल पर काम नहीं हो रहा है। लोग टैक्स देकर भी धूल फांकने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें