फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nahan Rain Update: नाहन में झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत; किसानों के खिले चेहरे

जिला मुख्यालय नाहन और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह करीब 10:30 बजे आसमान में काले बादल छाए और कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया और लोगों को कई दिनों से परेशान कर रही उमस भरी गर्मी से राहत मिली। पिछले दो-तीन दिनों से बारिश नहीं होने के कारण नाहन और आसपास के इलाकों में चिपचिपी गर्मी और उमस बढ़ गई थी। सोमवार को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश का असर केवल मौसम तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका लाभ कृषि क्षेत्र को भी मिलने की उम्मीद है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर हुई यह बारिश क्षेत्र की नकदी फसलों और फलदार पौधों के लिए संजीवनी साबित होगी। इससे फसलों की बढ़वार बेहतर होगी और उत्पादन में भी सुधार की संभावना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार उमस के बाद हुई इस बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है और वातावरण में ताजगी लौट आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें