फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur News: नाहन में तंबाकू और खाद्य सामग्री बेचने वालों पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

जिला मुख्यालय नाहन में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने तंबाकू एवं खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान शहर के नया बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में दुकानों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। निरीक्षण टीम में बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंका कश्यप तथा पुलिस थाना सदर के कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने दुकानों में खाद्य सुरक्षा मानकों और तंबाकू नियंत्रण अधिनियम के तहत निर्धारित नियमों की जांच की। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और तंबाकू उत्पादों की बिक्री से जुड़े सभी नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि किसी दुकान पर नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि आम लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें