फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: श्रद्धा और शांति के साथ मनाया ब्रह्मा बाबा स्मृति दिवस

Krishan Singh Updated Mon, 19 Jan 2026 04:19 PM IST

प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का स्मृति दिवस ब्रह्माकुमारी नाहन सेवाकेंद्र में श्रद्धा, शांति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत राजयोग ध्यान से हुई, जिसमें सभी ने ब्रह्मा बाबा के जीवन से प्रेरणा लेते हुए आत्मिक शांति का अनुभव किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भ्राता विजय कुमार जी उपस्थित रहे । सेवाकेंद्र की संचालिका बीके रमा दीदी ने अपने संबोधन में कहा कि ब्रह्मा बाबा ने अपने त्याग, तपस्या और सादगीपूर्ण जीवन से पूरी मानवता को आध्यात्मिक मार्ग दिखाया। उन्होंने प्रेम, एकता और विश्व कल्याण का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए शुभ भावनाएं व्यक्त कीं और ब्रह्मा बाबा की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। सभी ने ब्रह्मा बाबा को पुष्पांजलि व श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें