फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सिरमौर ने उच्चतम न्यायालय की ओर से सभी सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा अनवार्य करने पर चिंता जाहिर की है। महासंघ के पदाधिकारियों का कहना है कि इससे देश भर के लाखों शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और आजीविका संकट में है। इस विषय को लेकर महासंघ के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नाहन में उपायुक्त प्रियंका वर्मा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जिला अध्यक्ष कपिल मोहन ठाकुर, विजय कंवर, दीपक त्रिपाठी, मामराज चौधरी आदि ने प्रधानमंत्र से मांग की कि वह इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करें और ताकि लाखों शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और आजीविका पर पैदा हुए संकट से निजात मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें