फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: पवित्र कुरान शरीफ पर अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मांगी कार्रवाई

सोशल मीडिया पर पवित्र कुरान शरीफ पर की गई अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है। इस मामले को लेकर अंजुमन इस्लामिया नाहन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान गुल मुन्नवर उर्फ बॉबी अहमद के नेतृत्व पुलिस अधीक्षक सिरमौर से मिला और उनको मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि कुरान शरीफ की अच्छी चीजों को लेकर बॉबी अहमद ने एक पोस्ट की थी। इस पर किसी टिंकू शर्मा ने पवित्र कुरान शरीफ को लेकर अश्लील, भद्दी, आपत्तिजनक और निंदात्मक टिप्पणी की है, जो बर्दाश्त से बाहर है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। बॉबी अहमद ने कहा कि मामले में तत्काल गिरफ्तारी न होने पर सड़कों पर उतरने की भी चेतावनी दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें