फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: मिश्रवाला पंचायत के उप-प्रधान के खिलाफ डीसी से शिकायत, बैठक में हंगामे और दुर्व्यवहार के लगाए आरोप

Ankesh Dogra Updated Wed, 15 Jul 2026 04:16 PM IST

पांवटा साहिब विकास खंड की ग्राम पंचायत मिश्रवाला में पहली मासिक बैठक के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। पंचायत प्रधान, वार्ड सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत के उप-प्रधान अख्तर अली के खिलाफ जिला उपायुक्त को शिकायत पत्र सौंपकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, 10 जुलाई को आयोजित पंचायत की पहली मासिक बैठक के दौरान उप-प्रधान ने कथित रूप से बैठक की कार्यवाही रोकने और कार्यवाही रजिस्टर बंद करने का दबाव बनाया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि विरोध होने पर उन्होंने बैठक के दौरान कमरे का दरवाजा बंद करने की कोशिश की, जिसका प्रधान और महिला वार्ड सदस्यों ने विरोध किया। शिकायतकर्ताओं का यह भी आरोप है कि इस दौरान उप-प्रधान ने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग की। शिकायत पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि उप-प्रधान अपने कुछ समर्थकों के साथ पंचायत भवन में प्रधान की कुर्सी पर बैठते हैं तथा बैठक कक्ष में धूम्रपान और तंबाकू का सेवन करते हैं, जिससे पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को आपत्ति है। पंचायत प्रधान, वार्ड सदस्यों और ग्रामीणों ने उपायुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि पंचायत की कार्यप्रणाली सुचारु रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें