फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: दिल्ली धमाके बाद पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर बढ़ाई सुरक्षा

Krishan Singh Updated Tue, 11 Nov 2025 02:44 PM IST

दिल्ली में धमाके के बाद देशभर में अलर्ट जारी किया गया है। कांगड़ा जिला के संसारपुर टैरेस बॉर्डर पर पुलिस अधीक्षक देहरा के दिशा-निर्देशों के अनुसार थाना प्रभारी संजय शर्मा और उनकी टीम द्वारा नाका लगाकर सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए आने-जाने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है। संजय शर्मा ने बताया कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हिमाचल में आने वाले हर वाहन की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध हालात में मिलता है तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना में दे। अफवाहों से बचें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें