चिट्टे के खिलाफ सिरमौर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने सिरमौर में चिट्टे की सप्लाई करने वाले हरियाणा के तस्कर को बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया है। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस की डिटेक्शन सेल नाहन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगीनंद के समीप कुशविन भाटिया उर्फ चंदु निवासी दर्शन नगर कॉलोनी नारायणगढ़ रोड़ कालाअंब हमीदपुर हरियाणा के कब्जे से 35.70 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस को 85,620 रुपये कैश भी बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कालाअंब में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया जा रहा है।