हिमाचल दिवस के अवसर पर सिरमौर के नाहन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने परेड की सलामी ली और ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने हिमाचल निर्माता की भूमिका को शत-शत प्रणाम किया। आधुनिक हिमाचल की यशोगाथा का भी वर्णन किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।