श्रावण मास के उपलक्ष्य पर गीता भवन ददाहू में चल रही श्रीराम कथा के दूसरे दिन शिव विवाह के प्रसंगों का वर्णन किया गया। इसका श्रोताओं ने जमकर लुत्फ उठाया। शिव विवाह के दौरान हरियाणा के जगाधरी से आए संगीतकारों ने ऐसा शमां बांधा की श्रद्धालु झूमने पर विवश हो उठे। राम कथा का आयोजन 22 जुलाई तक जारी रहेगा।