फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददाहू: कांग्रेस ने सेवा दिवस के रूप में मनाया प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार का जन्मदिन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार के जन्म दिन को पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवादिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर एनएसयूआई व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल ददाहू में रोगियों को फल वितरित किए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती व ओपीडी में अपना उपचार करवाने आए सभी रोगियों को फल वितरित करते हुए उनके स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ विधायक विनय कुमार की दीर्घायु आयु के लिए भी मंगल कामना की। ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग और एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर ने विनय कुमार को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता के अशिर्वाद से ही विनय कुमार को प्रदेश अध्यक्ष जैसे उच्च पद पर नवाजा गया है और वह समर्पण भाव से क्षेत्र के लोगों की सेवा कर रहे हैं। उनके जन्मदिन पर ददाहू अस्पताल में रागियों को फल वितरित किये गए। इस मौके पर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर, उपाध्यक्ष सुशांत शर्मा, रविंद्र गुप्ता, इंद्र प्रकाश गोयल, राजेंद्र सिंह, रामरतन चौहान, विपिन गोयल, अमित सभ्रवाल, रजत चावल व सोहन सिंह तोमर, रेणू ठाकुर व युकां के महासचिव ऋषि ठाकुर सहित व कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें