देशभर में चर्चा का विषय बने नीट पेपर लीक प्रकरण और प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस मंडल पांवटा साहिब शनिवार को विरोध प्रदर्शन व रैली निकाली। मौसम खेल खराब होने के बावजूद रैली में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए। पांवटा साहिब कांग्रेस मंडल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह रत्न ने बताया कि आक्रोश रैली शनिवार को लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस, पांवटा साहिब से शुरू हुई।इसके बाद रैली शहर के मुख्य बाजार से होकर लघु सचिवालय तक पहुंची। रैली में कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आरोप है कि नीट पेपर लीक जैसे मामलों से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। साथ ही प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की भी पार्टी ने कड़ी निंदा की है।