फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में भाजपा का जन आक्रोश प्रदर्शन

अंकेश डोगरा Updated Sun, 08 Dec 2024 02:58 PM IST

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में रविवार को भाजपा ने जन आक्रोश प्रदर्शन किया। इस दौरान हिंदू आश्रम नाहन में पहले भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में शहर में आक्रोश रैली निकाली गई। इसमें प्रदेश की कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों व महिला, युवा समेत अन्य समस्याओं को लेकर जमकर नारेबाजी की। बड़ा चौक नाहन में भाजपा ने जनसभा आयोजित की। जनसभा को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, इंदु गोस्वामी, विधायक सुखराम चौधरी, रीना कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता और पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने संबोधित किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी बाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला भी जनसभा स्थल पर जलाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें