फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अजय सोलंकी बोले- तीन साल में नाहन नगर परिषद को दिए पौने तीन करोड़

नगर परिषद नाहन पिछले 10 सालों से भाजपा समर्थित हाथों में रही है। ऐसे में यहां अव्यवस्थाओं का आलम देखने को मिलता है। यह टिप्पणी नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने की। उन्होंने कहा कि नाहन में बंदरों की समस्या से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। रास्तों में बंदर होने से बच्चों व महिलाओं को बाहर निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा लावारिस कुत्तों का झूंड सड़कों पर रहता है। खासकर रात के समय काम से आने-जाने वाले लोगों को काफी समस्या लावारिस कुत्तों के चलते झेलनी पड़ती है। वहीं, लावारिस पशुओं से भी लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने प्रयास से शहर से लावारिस पशुओं को राजगढ़ व नालागढ़ में भेजा था। लेकिन फिर से यहां समस्या बन रही है। सोलंकी ने कहा कि उन्होंने नगर परिषद को 3 साल में करीब पौने 3 करोड़ रुपये बजट दिया। लेकिन अव्यवस्था का आलम यह रहा कि नगर परिषद अधिकतर कामों के टेंडर ही नहीं कर पाई। पैसा ऐसे ही लटका हुआ है। नगर परिषद की हालत यह हो गई है कि यहां ठेकेदार काम ही नहीं करना चाहते। उन्हें समय पर पैसा ही नहीं मिल पाता। यहां टाइड फंड भी खर्च नहीं हो पाया है। यहां चंद ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के मकसद से काम होता आया है। ऐसे में यहां व्यवस्था सुधारने की जरूरत है। सोलंकी ने कहा कि उन्होंने समिति के साथ मिलकर यहां बंकूवाला में स्वर्गधाम में लाखों रुपये खर्च कर सुधार किया है। इससे पहले यहां हालत खराब थी। सड़क ऐसी थी कि शव को पहुंचाना ही मुश्किल हो जाता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें