प्रदेश के युवा चिट्टे की गिरफ्त में लगातार पड़ रहे हैं। पिछले कुछ सालों में मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जो चिंता का विषय है। इसको देखते हुए एबीवीपी प्रदेश में अभियान चला रही है। यह जानकारी नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में जिला संयोजक पारस ठाकुर ने दी। कहा कि एबीवीपी पंचायत स्तर पर प्रतिनिधियों और महिला मंडलों के साथ मिलकर अभियान चलाएगी। उन्होंने इस दौरान प्रदेश सरकार से भी सहयोग की अपील की है।