नेशनल हाईवे चंडीगढ़ देहरादून पर सेनवाला में मंगलवार को एक ट्राला अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। हादसा इतना भयानक था कि ट्राले ने दूसरी दिशा में खड़े एक पेड़ को जड़ से ही उखाड़ दिया। गनीमत रही कि सुबह करीब 3:00 बजे हादसा होने के दौरान कोई अन्य वाहन या राहगीर ट्राले की चपेट में नहीं आया अन्यथा यहां बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं ट्राला के चालक को हल्की चोटें बताई जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिनों नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने के चलते वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं । ऐसे में हाईवे पर वाहन चलाना अब सुरक्षित नहीं रहा है तो दूसरी ओर स्थानीय लोगों में भी डर का माहौल है।