फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमाैर: एसवीएन स्कूल नाहन का छात्र भरेगा ऊंची उड़ान, उड़ाएगा फाइटर जेट

Krishan Singh Updated Sat, 13 Dec 2025 03:30 PM IST

एसवीएन स्कूल नाहन के छात्र परीक्षित शर्मा ने बड़ी उड़ान भरी है। छात्र ने न केवल एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण की बल्कि सबसे कठिन माने जाने वाले फ्लाइंग पार्ट तक पहुंच बनाई है। अब उन्हें पदभार संभालने के लिए ज्वानिंग लेटर प्राप्त हुआ है। सिरमौर के दुर्गम क्षेत्र नौहराधार के चाढ़ना निवासी किसान दंपती धर्मदत्त शर्मा व द्वारिका शर्मा के बेटे की बड़ी उपलब्धि से न केवल सिरमौर बल्कि प्रदेश का नाम भी रोशन हुआ है। एसवीएन स्कूल नाहन के प्रधानाचार्य कुंदन ठाकुर ने बताया कि परीक्षित बेहद मेहनती हैं। रात को 2:00 बजे तक लाइब्रेरी में पढ़ाई करता था। उन्होंने बताया कि हाल ही में जमा दो में भी छात्र ने विज्ञान संकाय में जिला भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया था जबकि ओवरऑल मेरिट में भी छात्र ने जगह बनाई थी। उन्होंने बताया कि छात्र ने जेईई मेन की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें