आयुष विभाग जिला सिरमौर की ओर से 22 अप्रैल को नाहन अस्पताल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदू शर्मा ने बताया कि शिविर में मर्म चिकित्सा, अग्नि कर्म, रक्त मोक्षण समेत अलग-अलग तरह की थैरेपी से लोगों का उपचार किया जाएगा। उन्होंने लोगों से शिविर में बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ लेने का अपील की है। उन्होंने बताया कि इसी तरह का एक शिविर 7 मई को जमटा में आयोजित किया जाएगा।