गुरुकृपा विद्या निकेतन बर्मा पापड़ी में स्टेपको ने तीन दिवसीय रंगमंच कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में विद्यालय के 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्टेपको के प्रशिक्षक मोनू यादव ने विद्यार्थियों को अभिनय, अभिव्यक्ति, शारीरिक गतिविधियों, वाचन कला और रंगमंच की मूलभूत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों की ओर से एक नाट्य प्रस्तुति (प्रोडक्शन) भी तैयार की गई, जिसमें उन्होंने अपने सीखे हुए कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। स्टेपको के अध्यक्ष रजित सिंह कंवर ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में रंगमंच के महत्व को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इसकी भूमिका को स्थापित करना है।