रेणुकाजी बांध प्रबंधन ने पनार स्कूल में आयोजित कीं प्रतियोगिताएं
आरएंडआर योजनाओं की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। रेणुकाजी बांध परियोजना के निर्माण को लेकर पुनर्वास एवं पुनस्र्थापन (आरएंडआर) योजना के अंतर्गत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पनार में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता पर्यावरण और सौर उर्जा सरंक्षण विषय पर आधारित रही।
प्रश्नोतरी में समूह सी की हर्षिता, दीना, शालू और आरुषि की टीम ने प्रथम, समूह-ए की स्नेहा, रविना, तमन्ना और अदिति की टीम ने द्वितीय और समूह बी के चेतन, निवेश, हिमान्शु व स्वरित की टीम तृतीय स्थान पर रही।
चित्रकला के वरिष्ठ वर्ग में अंजली पहले, अंजूबाला दूसरे व मानसी ठाकुर तीसरे स्थान पर रही। कनिष्ठ वर्ग में दीक्षिता प्रथम, अर्पिता द्वितीय और आरुषि ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण के वरिष्ठ वर्ग में रजिता पहले, स्नेहा दूसरे व चेतन ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। कनिष्ठ वर्ग में जीविका शर्मा प्रथम, अदिति द्वितीय व रिया शर्मा ने तृतीय रही।
परियोजनाओं की कनिष्ठ अधिकारी अमिता चंदन व ई. कनुप्रिय ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए परियोजना द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी। रेणुकाजी बांध परियोजना ने पान स्कूल में साउंड सिस्टम के लिए 7 हजार रुपये दिए।