किन्नौर जिले की ग्राम पंचायत ठंगी के गोंफादार के पास वन विभाग ने तेंदुएं को पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले करीब एक माह से तेंदुआ ठंगी गांव के आसपास क्षेत्रों में दिनदहाड़े घूम रहा था और लोगों के लिए खतना बना हुआ था। इतना ही नहीं तेंदुआ कई भेड़-बकरियों और अन्य पालतू जानवरों को अपना शिकार बना चुका है। ग्राम पंचायत ठंगी ने इस घटना की सूचना वन विभाग मूरंग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने ठंगी गांव के नजदीक गोंफादार में ग्रामीणों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद पिंजरा लगाया और शुक्रवार देर शाम करीब 9:30 तेaदुआ पिंजरे में कैद हो गया। इससे लोगों ने अब राहत की सांस ली है। उधर, वन विभाग के कार्यवाहक बीओ मूरंग मनमोहन ने बताया कि अभी तेंदुए को किन्नौर के अक्पा में रखा गया है। उन्होंने कहा कि जल्द कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद इसे शिमला के टूटीकंडी में भेजा जाएगा।