फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना पर नवनिर्वाचित प्रधानों की कार्यशाला, 30 गांवों के विकास पर फोकस

पंचायत समिति सभागार रामपुर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विकास खंड रामपुर, ननखड़ी और नारकंडा के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों और पंचायत सचिवों ने भाग लिया। कार्यक्रम में एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला कल्याण अधिकारी कपिल शर्मा ने पंचायत प्रतिनिधियों को योजना के उद्देश्यों और क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य चयनित गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विकास, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण और पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 25 पंचायतों के 30 गांव चयनित किए गए हैं। योजना के प्रथम चरण में चयनित गांवों का विस्तृत सर्वे किया जाएगा। इसके बाद सभी कार्य ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे ताकि पारदर्शिता और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो सके। कार्यशाला में यह भी बताया गया कि नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को योजना के संचालन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसलिए प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। रामपुर को इस योजना के लिए क्लस्टर के रूप में चुना गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें