पदम छात्र स्कूल रामपुर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को पदम छात्र स्कूल में परेड की रिहर्सल की गई। पुलिस जवानों, गृहरक्षक, वनरक्षक, एनसीसी, एनएसएस स्वयंसेवियों और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने परेड में भाग लिया। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह राष्ट्रीय तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस का विधिवत शुभारंभ करेंगे। समारोह में एसडीएम उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों सहित अन्य लोगों को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। छात्र और छात्राएं देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।