फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज के विद्यार्थियों ने लालसा में किया दुग्ध उत्पादन सर्वेक्षण

जीबी पंत महाविद्यालय रामपुर के समाजशास्त्र विभाग ने लालसा गांव में बुधवार को दुग्ध उत्पादन से संबंधित सर्वेक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन उन्नत भारत अभियान के तहत किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना और पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों और शिक्षकों ने स्थानीय पशुपालकों से बात कर दुग्ध उत्पादन, पशुओं की संख्या और आय से संबंधित जानकारी एकत्र की। सर्वेक्षण में पाया गया कि अधिकांश परिवारों के पास 2 से 3 गायें हैं, जिनसे वे प्रतिदिन दूध उत्पादन करते हैं और उसे मिल्क प्लांट दत्तनगर में बेचते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने मात्र 38 लीटर दूध बेचने से व्यवसाय शुरू किया, वर्तमान में 1300 लीटर प्रतिदिन दूध बेचते हैं। पशुपालकों को पशुपालन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पानी की कमी, पशु चिकित्सक का अभाव, चारे की कमी और पशुओं के लिए दवाइयां समय पर न मिलना सहित अन्य समस्या पेश आ रही है। पशुपालकों ने समस्याओं को दूर करने के लिए उचित कदम उठाए जाने की मांग उठाई, जिससे आने वाले समय में दूध उत्पादन और लोगों की आय में वृद्धि हो। किसानों को रेशम की पैदावार के बारे विस्तृत जानकारी दी। जागरूकता कार्यक्रम में एमए द्वितीय वर्ष के छात्रों और भूगोल विभाग के प्राध्यापक प्रो. जितेंद्र साहनी, समाजशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका प्रो. संगीता नेगी और प्रो. जयंती नेगी ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें