फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: ननखड़ी में हुई एंटी चिट्टा रैली, नंद लाल ने दिखाई हरी झंडी

ननखड़ी तहसील में मंगलवार को एंटी चिट्टा रैली का आयोजन किया गया। नशे के खिलाफ आयोजित हुई जागरूकता रैली को सातवें वित्त आयोग अध्यक्ष नंद लाल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह रैली वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ननखड़ी से शुरू होकर ननखड़ी बाजार और चौक से लेकर तहसील कार्यालय तक रैली निकाली गई। इसके बाद वापस स्कूल मैदान में रैली संपन्न हुई। इस रैली में विभिन्न स्कूलों, विभागों, महिला मंडल, सामाजिक संस्थानों के प्रतिनिधी शामिल हुए। इस मौके पर एसडीएम हर्ष अमरेंदर, तहसीलदार ननखड़ी अनिल शर्मा, बीडीओ ननखड़ी कार्तिक, डीएसपी नरेश शर्मा सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें