एनएसयूआई रामपुर इकाई का कृष चौहान को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित स्थानीय विधायक नंदलाल का आभार व्यक्त किया है। प्रेसवार्ता में कृष चौहान ने कहा कि कॉलेज परिसर को साफ रखना इकाई का मुख्य उद्देश्य होगा, जिसके लिए इकाई जल्द ही ग्रीन कैंपस कार्यक्रम आयोजित करेंगे। परिसर को साफ सुथरा रखने की पहल शुरू की जाएगी। रामपुर कॉलेज में सालों से शिक्षकों के कई पद रिक्त पड़े है। उन्होंने रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार से मांग उठाई। शिक्षकों के पद रिक्त होने के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि परिसर में एक शिकायत पेटी लगाई जाएगी, जिससे छात्रों कॉलेज से संबंधित समस्याओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। एनएसयूआई विभिन्न समस्याओं को न केवल अपने स्तर पर उठाएगी, उन्हें सुलझाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि दिसंबर माह में एनएसयूआई अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करेगी। चौहान ने कहा कि उनका मुख्य मकसद कॉलेज में शैक्षणिक माहौल को बरकरार रखना है। शिक्षा के साथ छात्रों के हितों के मुद्दों को भी सुलझाना मुख्य लक्ष्य रहेगा। इस मौके पर एनएसयूआई कार्यकर्ता स्नेहा, साक्षी, तरुण और अभय उपस्थित रहे।