रामपुर खंड के काशापाट और तकलेच जोन के पेंशनरों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर बैठक का आयोजन किया। इस अवसर पर खंड रामपुर के महासचिव अमोलक राम, प्रेस सचिव बुद्धि सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। काशापाट जोन की बैठक जोगनी में बसंत राम प्रधान की अध्यक्षता में और तकलेच जोन की बैठक मदन बुशैहरी प्रधान की अध्यक्षता में मतैलनी मे आयोजित की गई। बैठक में पेंशनरों ने सरकार के प्रति भारी रोष प्रकट किया। चार जिले कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर और मंडी के पेंशनरों को आज तक पेंशन न मिलनासरकार की कुव्यवस्था को दर्शाता है जो आज आर्थिक संकट में अपनी गलत नीतियों और नियत के कारण फंस चुकी हैं। महंगाई भत्ता, एरियर और नये वेतनमान के अनुसार मिलने वाली ग्रेच्युटी, लीव एन कैशमैन्ट और कम्यूटेशन तो दूर की बात रही सरकार पेंशनरों को पेंशन नहीं दे पा रही है।