पीएम श्री उत्कृष्ट वरिष्ठ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर ने शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की उप प्रधानाचार्य कृष्णा नेगी ने की। जागरूकता शिविर में स्कूल के छात्र और छात्राओं ने एनएच पांच पर उतर कर जागरूकता रैली निकाली। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बारे जागरूक करना रहा। के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव को लेकर लोगों को जागरूक किया। स्कूल की उप प्रधानाचार्य कृष्णा नेगी ने बढ़ते नशे की प्रवृत्ति को चिंता का विषय कहा। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कहा कि नशा जीवन के साथ परिवार को भी नुकसान पहुंचाता है। विद्यार्थियों को इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेते रहना चाहिए।