फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: हिमाचल किसान सभा और सेब उत्पादक संघ ने रामपुर में निकाली रैली

हिमाचल किसान सभा और सेब उत्पादक संघ के आह्वान पर सोमवार को प्रदेश में किसानों की जमीन की बेदखली व मकानों में की जा रही बाड़बंदी के विरोध में रामपुर में रैली निकाली व एसडीएम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया गया। प्रदेश सरकार को मांग पत्र भी दिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। प्रदर्शन को किसान सभा जिला अध्यक्ष प्रेम चौहान, सेब उपाध्यक्ष रणजीत ठाकुर, दयाल भाटनू, हरीश, मिलाप नेगी ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की सरकार किसानों की बेदखल कर उनके जीने के अधिकार को छीन रही है। आज जिन परिवारों को बेदखल किया जा रहा है वो बहुत ही गरीब व कम भूमि वाले परिवार हैं। सरकार गरीबों को निशाना बनाकर उनके मकानों को सील कर उन्हें बेघर करने का काम कर रही। इसका किसान सभा विरोध करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें