फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: किन्नौर के पानवी में बागवानों को दी प्रूनिंग तकनीकों की जानकारी

किन्नौर की पानवी पंचायत में कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से सेब के पेड़ों की प्रूनिंग तकनीकों और प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन फल विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार और कनिष्ठ तकनीशियन गोविंद सिंह ने किया। डॉ. अरुण कुमार ने प्रूनिंग की नवीनतम वैज्ञानिक विधियों पर व्यावहारिक प्रदर्शन किया। उन्होंने पेड़ लगाने से लेकर पूर्ण फल देने वाले बाग तक की हर अवस्था पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि एक कुशल प्रूनर वह होता है, जो इस कार्य में कला और विज्ञान दोनों का संयोजन करता है। ट्रेनिंग और प्रूनिंग में महारत हासिल करने के लिए निरंतर सीखना आवश्यक है। बेहतर परिणामों के लिए अधिक व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्रों की जरूरत है। अंत में डॉ. कुमार ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग करने और इसे सफल बनाने के लिए गांव के प्रगतिशील बागवान अमृत कुमार और अश्वनी कुमार का धन्यवाद किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें