पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार को जिला स्तरीय अंडर-19 वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 15 खंडों के 57 स्कूलों से 387 छात्र भाग ले रहे हैं। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित करते हैं। प्रतियोगिता में बॉक्सिंग, बैडमिंटन, जूडो, रेसलिंग, वेटलिफ्टिंग और चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।