फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सरकारी बसों की कमी पर रामपुर में फूटा भाजपा का गुस्सा

रामपुर डिपो में लंबे समय से चल रही बसों की कमी को लेकर नए बस अड्डे पर भाजपा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेता कौल सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। कौल ने कहा कि रामपुर डिपो लंबे समय से बसों की कमी से जूझ रहा है। कौल ने कहा कि ग्रामीण रूटों पर रोजाना आधे रास्ते में निगम की बसें हांफ रही हैं और यात्रियों का सफर राम भरोसे है। भाजपा मंडल रामपुर के अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि यह धरना केवल सांकेतिक है। अगर जल्द नई बसें नहीं आई तो भाजपा इस मुद्दे पर उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य ममता आजाद, भाजपा राज्य कार्यकारिणी की सदस्य सुषमा मखैक, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीप कुमार, महामंत्री दिनेश खमराल, राम मूर्ति, चेतन पाकला और तिलक राज सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें