फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बीडीओ कार्यालय के स्टोर में लगी आग, 20 साल पुराना सरकारी रिकॉर्ड राख

विज्ञापन
कुमारसेन थाना क्षेत्र के तहत नारकंडा स्थित बीडीओ दफ्तर के बाहर बने एक स्टोर में लगी आग
विज्ञापन
स्टोर में नहीं था बिजली का कनेक्शन, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन( रामपुर बुशहर)। कुमारसैन थाना क्षेत्र के तहत नारकंडा में बीडीओ कार्यालय के बाहर टीन के शेड में बने स्टोर में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में स्टोर में रखा करीब 20 साल पुराना सरकारी रिकॉर्ड जलकर राख हो गया है। इस स्टोर में बिजली का कनेक्शन नहीं था, फिर यह आग कैसे लगी, यह अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं, कुमारसैन के एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार शाम लगभग छह बजे के आस-पास हुई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी नारकंडा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग बीडीओ कार्यालय के पास स्थित एक टीन (चादर) से बने स्टोर में लगी थी। आग की लपटें तेजी से उठने लगीं और फैलने लगीं। आग की लपटों को देखकर स्थानीय लोगों, पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने राहत कार्य शुरू कर दिया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। गनीमत रही के आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन आग की चपेट में आने से स्टोर में रखा करीब 20 साल पुराना सरकारी रिकॉर्ड पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। इस रिकॉर्ड में सरकारी दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल थीं, जो अब पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। इस स्टोर में बिजली का कनेक्शन नहीं था, फिर ये आग कैसे लगी, यह सवाल है। अभी तक आग लगने की कारणों का भी पता नहीं चला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीन के शेड में बने स्टोर में अचानक आग लगने से पूरा रिकाॅर्ड और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। इस टीन से बने स्टोर में बिजली की व्यवस्था भी नहीं है। यह आग कैसे लगी इस पर पूरी जांच किया जाएगा । -सुरेंद्र मोहन, एसडीएम कुमारसैन

कुमारसेन थाना क्षेत्र के तहत नारकंडा स्थित बीडीओ दफ्तर के बाहर बने एक स्टोर में लगी आग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें