गांधी भवन मंडी में युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय युवा कांग्रेस सचिव व हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी ज्योतिष ने की। इस दौरान युवा कांग्रेस की ओर से भाजपा सांसद कंगना रनौत के स्टाफ के लिए चंदा भी एकत्रित किया। वहीं मनरेगा स्कीम के नाम को बदलने व अन्य मांगों को लेकर युवा कांग्रेस ने गांधी भवन से इंदिरा मार्केट होते हुए जिला मुख्यालय तक केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री व गृह मंत्री का पुतला भी जलाया।