फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की टॉपर्स का वल्लभ कॉलेज में सम्मान, जूनियर्स से साझा की सफलता की कहानी

मंडी स्थित वल्लभ राजकीय महाविद्यालय के बॉटनी विभाग ने सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) की मेरिट सूची में शानदार प्रदर्शन करने वाली अपनी पूर्व छात्राओं को सम्मानित किया। समारोह का उद्देश्य केवल होनहार छात्राओं का सम्मान करना ही नहीं, बल्कि जूनियर विद्यार्थियों को उनकी सफलता से प्रेरित करना भी रहा। कार्यक्रम का आयोजन बॉटनी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. बनिता सकलानी और डॉ. माधवी जोशी के मार्गदर्शन में किया गया। गणित विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अंजु शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। डॉ. बनिता सकलानी ने बताया कि वल्लभ कॉलेज से पढ़ाई कर सरदार पटेल यूनिवर्सिटी पहुंचीं जागृति, सुहानी, खुशबू, हर्षलता और सोनाक्षी ने विश्वविद्यालय की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। इन छात्राओं की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ जूनियर छात्रों को भी लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने की प्रेरणा देते हैं। सम्मान समारोह में करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान टॉपर्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सफलता केवल मेहनत से ही नहीं, बल्कि सही मार्गदर्शन और अनुशासन से भी मिलती है। उन्होंने जूनियर विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी। यूनिवर्सिटी टॉपर सुहानी, खुशबू और सोनाक्षी ने कहा कि उनकी सफलता के पीछे वल्लभ कॉलेज के शिक्षकों का सबसे बड़ा योगदान है। शिक्षकों ने पढ़ाई से लेकर करियर संबंधी हर स्तर पर उनका मार्गदर्शन किया और कठिन समय में भी उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अपने पूर्व महाविद्यालय में सम्मानित होना उनके लिए गर्व और भावुक कर देने वाला पल है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा देगा तथा वह हमेशा अपने कॉलेज और शिक्षकों की ऋणी रहेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें