फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: यूनियन बोली- टैक्सी ऑपरेटरों पर तुगलकी फरमान लागू करना बंद करे सरकार, नहीं तो जाएंगे कोर्ट

मंडी जिला टैक्सी एकता संगठन ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि आए दिन जो नए-नए फरमान टैक्सी चालकों के लिए जारी किए जा रहे हैं, यदि इन्हें वापिस नहीं लिया गया तो फिर टैक्सी चालक मजबूर होकर न्यायलय का दरवाजा खटखटाएंगे। आइआइटी कैंपस कमांद में संपन्न हुई मंडी जिला टैक्सी एकता संगठन की बैठक में टैक्सी ऑपरेटरों ने सरकार के फरमानों पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। संगठन के जिला प्रधान महेंद्र गुलेरिया ने कहा कि टैक्सी का परमिट एक बेरोजगार के नाम पर जारी किया जाता है। लेकिन परमिट जारी होने के बाद उस पर इतना ज्यादा आर्थिक बोझ लाद दिया जाता है, जैसे वो किसी अमीर घराने का हो। अब भी सरकार जीपीएस, स्पीड गर्वनर और स्क्रैप पॉलिसी के नाम पर टैक्सी चालकों को परेशान करने का प्रयास कर रही है। इन्होंने प्रदेश सरकार से अपने इन निर्णयों को वापिस लेने की मांग उठाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें