फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: एसपी विनोद कुमार बोले- 300 जवान संभालेंगे मतदान के दिन सुरक्षा का जिम्मा, डीएसपी और एसएचओ भी रहेंगे तैनात

शहरी निकायों के लिए कल होने वाले मतदान को लेकर जहां प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं मंडी जिला पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त कर दिए हैं। मंडी जिला के सात शहरी निकायों में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालने के लिए 300 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र के डीएसपी और एसएचओ को भी हर समय हर गतिविधि पर नजर बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि हर मतदान केंद्र पर पुलिस सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। सुबह 7:00 बजे से दोहपर 3:00 बजे तक मतदान होगा और उसके तुरंत बाद 6 शहरी निकायों में मतगणना का कार्य शुरू होगा। मतगणना में भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इसके अलावा नगर निगम मंडी की ईवीएम को दोहरे सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा और इनकी गणना 31 मई को होगी। उन्होंने बताया कि सभी पुलिस कर्मियों को चुनावों के दौरान अलग से दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं और उन्हें स्पष्ट हिदायतें दी गई हैं कि चुनाव डयूटी के दौरान उन्होंने क्या करना है और क्या नहीं करना है। उन्होंने लोगों से मतदान केंद्रों पर आकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का आहवान भी किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें