फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : छोटी काशी मंडी में पहली बार होगा रामार्चन महायज्ञ

राम मंदिर बनने के बाद हिमाचल प्रदेश में पहली बार रामार्चन महायज्ञ मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित किया जा रहा है। यह महायज्ञ 6 से 15 नवंबर तक नौ दिनों तक होगा। इस महायज्ञ में देशभर से कई साधु, महात्मा, महामंडल, महामंडलेश्वर शामिल होंगे। वहीं इसमें कई तरह की धार्मिक गतिविधियां भी होंगी। इसके अलावा यहां पर एक विशेष प्रकार की राम साहित्य से संबंधित प्रदर्शनियां भी पड्डल मैदान में आकर्षण का केंद्र होंगी। इसमें राम भक्त शामिल होकर पुण्य कमा सकते हैं। यह बात राजेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उनके साथ कुछ संत और आयोजित समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें