फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडोह: दो दीवारों के बीच फंसे बैल को बजरंग दल और एसडीआरएफ ने बचाया

पंडोह बाजार में इंसानियत और सेवा की एक मिसाल उस समय देखने को मिली जब दो घरों की दीवारों के बीच बुरी तरह फंसे एक बैल को बजरंग दल और एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। पंडोह बाजार निवासी रोहित कुमार ने देखा कि एक बैल दो मकानों की दीवारों के बीच फंस गया है और काफी प्रयास करने के बावजूद वह बाहर नहीं निकल पा रहा था। रोहित कुमार ने पहले स्वयं उसे निकालने की कोशिश की। बाद में रोहित कुमार ने तुरंत इसकी सूचना भाजयुमो सदर मंडल अध्यक्ष सोरव गुलेरिया, बजरंग दल पंड़ोह के कार्यकर्ताओं और एसडीआरएफ पंडोह बटालियन को दी। सूचना मिलते ही सौरव गुलेरिया और बजरंग दल के गोरक्षक अजय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ के जवानों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद घर की एक तरफ की दीवार को सावधानीपूर्वक तोड़ा गया, जिसके बाद बैल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बैल को बाहर निकालने के बाद उसे प्राथमिक उपचार भी दिया गया, जिसके बाद वह सामान्य स्थिति में आ गया। भाजयुमो सदर मंडल के अध्यक्ष सौरव गुलेरिया उर्फ कान्हा ने बताया कि गोसेवा के लिए दल तत्पर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें