सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कपूर ने विभिन्न महिला मंडलों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। राजेश कपूर की महिला मंडल सैन और महिला मंडल चोपड़ा से मुलाकात हुई, जहां उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक के दौरान महिलाओं ने दूध के भुगतान समय पर न मिलने से हो रही परेशानियों को सामने रखा। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस समस्या के समाधान के लिए उनके साथ खड़े रहेंगे और सामूहिक प्रयास से रास्ता निकाला जाएगा। इसी क्रम में उनकी मुलाकात महिला मंडल लोहार्ड और महिला मंडल चैनलसा से भी हुई। इस दौरान गांव की एक जरूरतमंद महिला को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने का वादा किया। राजेश कपूर ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रयास जारी रहेंगे।