फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: छोटी काशी में हर्षोल्लास से मनाई गई वाल्मीकि जयंती, विधायक ने निभाई झंडा रस्म

छोटी काशी मंडी में महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। रवि नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर में इस उपलक्ष पर भव्य आयोजन किया गया। इसमें सदर विधायक अनिल शर्मा सहित नगर निगम मंडी की मेयर सुमन ठाकुर और डिप्टी मेयर जितेंद्र शर्मा ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। विधायक अनिल शर्मा ने झंडा रस्म को निभाया। उन्होंने मंदिर परिसर में झंडा लहराया और उपरांत इसके मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने भक्ति गीत गाकर लोगों को प्रभु चरणों के साथ जुड़ने का संदेश देने का प्रयास किया। विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने जो रामायण लिखी थी उससे समाज को एक नई दिशा मिली है। आज उस रामायण के माध्यम से लोगों को सदकर्मों की तरफ बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। रामायण के माध्यम से एकता और भाईचारे का संदेश देने का प्रयास किया गया है। हम सभी का भी यही दायित्व होना चाहिए कि हम एकता और भाईचारे के साथ आगे बढ़ें और समाज के उत्थान के लिए काम करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें