फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: तरूण श्रीधर बोले- बीज और खाद की गुणवत्ता की जाएगी सुनिश्चित

देश में जल्द ही कृषि के लिए इस्तेमाल होने वाले बीज, खाद और अन्य सामग्री की गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए भारतीय खाद्य एवं कृषि परिषद द्वारा विशेष कार्य किया जा रहा है। यह जानकारी परिषद के महानिदेशक सेवानिवृत आईएएस अधिकारी तरूण श्रीधर ने मंडी में दी। मंडी में एक समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में तरूण श्रीधर ने बताया कि भारतीय खाद्य एवं कृषि परिषद एक स्वायत संस्था है जिसके चेयरमैन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु हैं। उन्हें हालही में इस परिषद के महानिदेशक के रूप में सेवाएं देने का मौका मिला है। परिषद के माध्यम से खाद्य और कृषि से संबंधित मामलों पर केंद्र सरकार को सुझाव दिए जाते हैं। हालही में परिषद एग्रीकल्चर मार्किटिंग और जेनेटिक्लि मॉडिफाइड क्रॉप्स पर भी काम कर रही है। इसके साथ ही खेतीबाड़ी में इस्तेमाल होने वाले पदार्थों की गुणवत्ता को सुधारने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। बता दें कि तरूण श्रीधर हिमाचल कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं। वे केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिव के पद से रिटायर हुए हैं। करीब 30 वर्ष पहले वे डीसी मंडी के पद पर तैनात थे और यहां पौने चार वर्षों तक डीसी के पद पर सेवाएं दी। वे इतने लंबे समय तक डीसी मंडी के पद पर सेवाएं देने वाले दूसरे अधिकारी हैं। आज भी मंडी के साथ उनका गहरा लगाव है। मंडी के लोग आज भी उन्हें अपने समारोहों में बतौर मुख्यातिथि आमंत्रित करते हैं। हालही में उन्हें भारतीय खाद्य एवं कृषि परिषद का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें