फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के भविष्य का सेतु बन रहे जिले के उच्चाधिकारी

अगर आप सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो फिर मंडी जिला प्रशासन इसमें आपकी काफी ज्यादा मदद कर सकता है। जिला प्रशासन ने इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भविष्य सेतु के नाम से एक नई पहल की है। इसके तहत युवा अधिकारियों के माध्यम से इन तैयारी कर रहे युवाओं का मार्गदर्शन करवाने का प्रयास किया जा रहा है। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान क्या पढ़ना चाहिए और कितना पढ़ना चाहिए, इसका कन्फ्यूजन हर युवा के दिमाग में बना रहता है। युवाओं के इस असमंजस को दूर करने के लिए मंडी जिला प्रशासन के भविष्य सेतू के नाम से एक नई पहल शुरू की है। इस पहल के तहत कार्यशालाओं का आयोजन करके उन युवाओं का मार्गदर्शन किया जा रहा है जो सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। ऐसे युवाओं को मंडी जिला प्रशासन में कार्यरत आईएएस और एचएएस स्तर के अधिकारी टिप्स देकर अपने अनुभवों को साझा करके उनका मार्गदर्शन करने का प्रयास कर रहे हैं। इन अधिकारियेां द्वारा युवाओं को सिविल सेवा परीक्षा के पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न, उत्तर लेखन कौशल, समय प्रबंधन, वैकल्पिक विषय के चयन की विस्तृत जानकारी और डाउट क्लीयरिंग सेशन के दौरान युवाओं की विभिन्न शंकाओं का भी निवारण किया जा रहा है। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि युवाओं के सही मार्गदर्शन के लिए जिला प्रशासन का यह छोटा सा प्रयास है, जिससे यह युवा और बेहतर ढंग से अपनी तैयारी कर सकते हैं। इस तरह की कार्यशालाओं को आयोजित करने का क्रम इसी तरह से जारी रहेगा, ताकि युवाओं का उचित मार्गदर्शन किया जा सके। वहीं, कार्यशाला में भाग लेने पहुंचे युवाओं ने जिला प्रशासन की इस सराहनीय पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस वर्कशॉप के माध्यम से उनकी कई शंकाएं दूर हुई है। जिसका तैयारी के दौरान उन्हें निश्चित रूप से लाभ मिलने वाला है। बता दें कि मौजूदा समय में डीसी मंडी अपूर्व देवगन सहित एडीसी मंडी गुरसिमर सिंह, प्रोबेशनर अधिकारियों में डा. मनु वर्मा और डॉ जितेंद्र चंदेल ऐसे युवा अधिकारी हैं जो मौजूदा चुनौतियों को पार करते हुए आगे निकले हैं। इनके हालिया अनुभव उन युवाओं के लिए किसी मार्गदर्शन से कम नहीं जो तैयारी कर रहे हैं। इसलिए प्रशासन की यही सोच है कि ऐसे अधिकारियों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को लाभांवित किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें