फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी-कुल्लू मार्ग पर डयोड के पास पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थर, लोगों ने भागकर बचाई जान

पंडोह के डयोड में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है। भारी मात्रा में भूस्खलन हो रहा है जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह से ही पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। इससे हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। लोग परेशान होकर सुरक्षित स्थानों पर रुकने को मजबूर हैं। प्रशासन और एनएचएआई की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और मार्ग को बहाल करने के प्रयास जारी हैं। हालांकि पहाड़ी से लगातार मलबा और पत्थर गिरने के चलते काम में बाधा आ रही है। गाड़ियों को नौ मील और औट की तरफ रोका गया है पंडोह चौकी से एएसआई अनिल कटोच ने बताया कि वाहनों को सुरक्षित जगह रोका है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें