बहुचर्चित मंडी तेजाब कांड की पीड़िता ममता (41) चार दिन बाद जिंदगी की जंग हार गईं। बुधवार देर रात 11:45 बजे पीजीआई में उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं, ममता का शव मंडी के सैण मोहल्ला स्थित घर पहुंच चुका है। शुक्रवार को हनुमान घाट में मृतक ममता का अंतिम संस्कार किया जाएगा।